ऑनलाइन डेस्क, 13 सितंबर।। पूर्व कें द्रीय मंत्री और बिहार के एक बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। वो इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। वो 74 साल के थे।उन्हें पिछले दिनों कोरोना संक्रमण हुआ था। वो फेफड़े में इंफेक्शन से जूझ रहे थे।
तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो दिन पहले वेंटीलेटर पर रखा गया था।उन्हें करीब एक सप्ताह पहले एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें जून के महीने में कोरोना संक्रमण हुआ था जिसके बाद भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। तब वो ठीक हो गए थे।
वो बिहार के एक बड़े नेता माने जाते थे। हाल ही में उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने एम्स से ही अपना इस्तीफा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को लिखा था।
हालांकि लालू प्रसाद ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। और कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे।इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा था। कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही जदयू का दामन थामेंगे। रघुवंश प्रसाद का जन्म वैशाली में 6 जून 1946 में हुआ था। वो 74 साल के थे।